भभुआ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया नामांकन

भभुआ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया नामांकन

कैमूर : जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भभुआ अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने नामांकन प्रक्रिया पूरी की। मीडिया से बातचीत में विकास सिंह ने कहा कि वे लंबे समय से कैमूर और भभुआ की जनता की सेवा करते आ रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

बसपा नेतृत्व का जताया आभार

उन्होंने कहा कि बसपा ने उन पर भरोसा जताकर जनता की आवाज उठाने का अवसर दिया है। जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, केंद्रीय प्रभारी रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार का आभार जताया।

bsp leader 22Scope News

जनता का समर्थन उनके साथ

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनसेवा और विकास कार्यों को गति देना है। जनता का प्यार और समर्थन हमेशा उन्हें मिला है और उन्हें विश्वास है कि इस बार भी जनता उन्हें विधानसभा तक पहुंचाएगी।

ये भी पढ़े : RJD ने लालगंज सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी को दिया सिंबल

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...