Dhanbad: कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के घर पर GST टीम का छापा, कई दस्तावेज जब्त

Dhanbad: जिले के कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के आवास पर जीएसटी विभाग (GST) की टीम ने छापेमारी की। सुबह करीब 8 बजे से यह कार्रवाई धैया स्थित जगदंबा आवास में चल रही है। जानकारी के अनुसार जीएसटी (GST) टीम ने टैक्स चोरी (Tax Evasion) से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और कई अहम कागजात जब्त किए हैं।

GST चोरी से जुड़े बड़े नेटवर्क की जांच :

जानकारी के अनुसार कैलाश अग्रवाल के बरवाअड्डा और गोविंदपुर स्थित हार्डकोक भट्ठों में भी टीम की नजर है। छापेमारी के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। विभागीय अधिकारियों ने मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

स्थानीय के अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी चोरी से जुड़े संभावित बड़े नेटवर्क की जांच का हिस्सा है। जीएसटी टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों का विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...