तेज प्रताप की साली करिशमा को RJD ने दिया टिकट

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की साली डॉ. करिश्मा राय को टिकट दिया है। राजद ने करिश्मा को छपरा जिले की परसा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह निर्णय न केवल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना है बल्कि यह लालू परिवार और चंद्रिका राय परिवार के पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

Goal 7 22Scope News

कौन हैं करिश्मा?

डॉ. करिश्मा राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता चंद्रिका राय की भतीजी और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन हैं, यानी सीधी भाषा में कहें तो तेज प्रताप की साली है। करिश्मा राय पेशे से डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) हैं और पिछले कुछ वर्षों से राजद महिला मोर्चा में सक्रिय थीं। वे लगातार दानापुर और परसा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही थीं और पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी ने उन्हें स्थानीय स्तर पर एक पहचान दी।

पारिवारिक दरार पर राजनीतिक मरहम?

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी ने एक समय में लालू यादव और चंद्रिका राय परिवार को एक कर दिया था, लेकिन विवाह विवाद के बाद रिश्तों में गहरी खाई पड़ गई थी। चंद्रिका राय ने बाद में जदयू का दामन थाम लिया और तब से दोनों परिवारों के बीच सियासी तल्खी बनी रही। अब तेजस्वी यादव ने करिश्मा राय को टिकट देकर उसी दरार को पाटने की कोशिश की है।

टिकट मिलने के बाद क्या बोली करिश्मा

टिकट मिलने के बाद डॉ. करिश्मा राय ने मीडिया से कहा कि मैं लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती का धन्यवाद करती हूं। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है, यह साबित करता है कि राजद में मां-बहन और बेटियों को सम्मान दिया जाता है। तेजस्वी पूरे बिहार की उम्मीद हैं, उनके सामने पूरे बिहार में कोई मुकाबला नहीं है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : राजद ने मधेपुरा सीट से शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव को दिया टिकट, लालू यादव ने दी हरी झंडी

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...