Blackboard से राजनीति की नई शुरुआत करेंगे तेज प्रताप! EC से मिला चुनाव चिह्न

पटना : बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले ही अपनी पार्टी के नाम का ऐलान किया। तेज प्रताप की पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल (JJD) है। उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न Blackboard है। इसे लेकर तेज प्रताप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

DIARCH Group 22Scope News

‘2020 में किया था जनशक्ति जनता दल का गठन’

तेज प्रताप यादव ने साल 2020 में जनशक्ति जनता दल का गठन किया गया था। अब भारत निर्वाचन आयोग ने जनशक्ति जनता दल को चुनाव चिह्न ब्लैकबोर्ड दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि वे गठबंधन बना रहे हैं, जिसका नाम बिहार गठबंधन होगा। तेज प्रताप ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के भूखे नहीं है। हालांकि, उन्होंने परिवार से जुड़े सवालों को किनारा करते हुए कहा कि पूरा बिहार ही उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या कोई अन्य दल, मां पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, जो इस पर राजनीति करेगा, उसको भगवान का श्राप लगेगा।

BJP छोड़ तेज प्रताप के साथ आयीं अर्चना भट्ट

वहीं तेज प्रताप यादव को आज और एक युवा नेत्री का साथ मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को छोड़ अर्चना भट्ट जनशक्ति जनता दल में शामिल हो गई हैं। तेज प्रताप यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवायी। तेज प्रताप ने उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय महिला सेल का अध्यक्ष बनाया है। वहीं तेज प्रताप ने कहा कि आपके सामाजिक कार्यों के अनुभव के आधार पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन से संबंधित सभी दायित्वों को अच्छे से पूरा करेंगी।

Tej Pratap Yadav Archana Bhatt 1 22Scope News

RJD से 6 साल के लिए निष्कासित हो गए हैं तेज प्रताप यादव

आपको बता दें कि बीते दिनों तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ तस्वीर साझा की थी। जिसमें दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिश्ते में थे। तेज प्रताप यादव के इस कदम को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें राजद पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : लालू के बड़े लाल तेज प्रताप ने VVIP पार्टी के साथ किया गठबंधन, मुकेश पर किया तंज

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...