पटना : बिहार चुनाव के बीच महागठबंन में सीटों के लेकर खींचतान जारी है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी महागठबंधन से खासा नाराज चल रहे हैं। इस बीच उन्हें मनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) राजद के नेता उनके आवास पर पहुंचे हुए हैं। राजद नेता ने मुकेश सहनी को 15 सीटों की सूची सौंपी है। साथ ही मुकेश सहनी की प्रेसवार्ता का समय एक बार फिर बदल गया है। पहले दोपहर 12 बजे होनी थी। फिर चार बजे का समय तय किया गया था। अब शाम छह बजे प्रेसवार्ता का समय रखा गया है।

RJD ने VIP को दिया 15 सीटों का ऑफर! मुकेश सहनी की पार्टी ने भी रख दी शर्त
सूत्रों के हवाले से खबर है कि आरजेडी 15 सीटों की लिस्ट वीआईपी को सौंपी है। हालांकि इस लिस्ट पर अभी वीआईपी की ओर से मुहर नहीं लगी है। सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी की पार्टी ने भी शर्त रख दी है। दरअसल, पार्टी को सीटों की संख्या को लेकर बहुत समस्या नहीं है, लेकिन मांग है कि जो सीटें वह चाहती है वह मिले। सूत्रों ने बताया कि 15 सीटों के साथ-साथ डिप्टी सीएम का पद देने की बात राजद की ओर से कही गई है। अब देखना होगा कि फाइनल मुहर किस शर्त पर होती है और आगे की रणनीति क्या होती है।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : तेजस्वी को लगा बड़ा झटका, मुकेश सहनी नहीं पहुंचे…
Highlights


