तेज प्रताप की पार्टी से बिक्रम विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे युवा नेता अजीत कुशवाहा

बिक्रम : बिक्रम विधानसभा से चर्चित युवा नेता अजीत कुशवाहा ने अपने निवास स्थित पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। जिसमें उन्होंने विक्रम विधानसभा से तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) के सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि इस बार हमें बिक्रम विधानसभा से जनता ब्लैक बोर्ड निशान पर बटन दबाकर भारी बहुमत से चुनाव जिताएगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के हाथों को मजबूत करेगी। विक्रम की जनता ने ठान लिया है कि इस बार सत्ता का परिवर्तन होना जरूरी है।

Goal 7 22Scope News

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार बिहार की शुरू से बड़ी मुद्दा रही है – अजीत कुशवाहा

अजीत कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार बिहार की शुरू से बड़ी मुद्दा रही है। चुनाव जीतना हारना बात अलग है। हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात जनता के बीच हमेशा तैयार रहते हैं। अपने विधानसभा में 2027 तक कई औद्योगिक फैक्ट्रियां स्थापित करके यहां के युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने 17 अक्टूबर को 11 बजे से विक्रम प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नामांकन सह आशीर्वाद कार्यक्रम में आने के लिए सभी मतदाताओं को आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़े : दादी की तस्वीर संग नामांकन करने पहुंचे थे तेज प्रताप, कहा- महुआ का विकास ही मेरी प्राथमिकता

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...

Jharkhand High Court: बोकारो की लापता नाबालिग की तलाश अब CBI...

 बोकारो से 2020 में लापता 14 वर्षीय नाबालिग की तलाश अब सीबीआई करेगी। झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय सुराग और डिजिटल ट्रेल के चलते जांच...