बिक्रम में तेज प्रताप की जनशक्ति रैली, अजीत के समर्थन में मांगे वोट, कहा- अब बदलाव चाहती है जनता

बिक्रम : जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आज यानी मंगलवार को बिक्रम विधानसभा क्षेत्र के कनपा खेल मैदान में पार्टी प्रत्याशी अजीत कुमार कुशवाहा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। तेज प्रताप यादव के आगमन पर मैदान में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

DIARCH Group 22Scope News

अब जनता बदलाव चाहती है – तेज प्रताप यादव

अपने संबोधन में तेज प्रताप यादव ने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जनशक्ति जनता दल गरीब, किसान, नौजवान और मजदूरों की आवाज बनेगी। इस बार जनता झूठे वादों में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि बिक्रम विधानसभा की जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है और इसी संकल्प के साथ अजीत कुमार कुशवाहा को जीत दिलाना है। तेज प्रताप ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, किसान अपनी फसल का सही मूल्य नहीं पा रहे और गरीबों के हक की योजनाएं सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई हैं।

जनता के आशीर्वाद से वे बिक्रम विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नया परिवर्तन लाएंगे – अजीत कुमार कुशवाहा

इस मौके पर जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी अजीत कुमार कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे बिक्रम विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में नया परिवर्तन लाएंगे। उन्होंने कहा कि बिक्रम की जनता अब ठान चुकी है कि इस बार क्षेत्र में नई राजनीति की शुरुआत होगी। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और किसानों की उपस्थिति देखी गई। सभा के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और अजीत कुशवाहा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कनपा खेल मैदान का पूरा इलाका जनशक्ति जनता दल के झंडों और नारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़े : तेज प्रताप ने कह दी बात, कहा- महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर कराएंगे भारत-पाकिस्तान का मैच

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...