दादी की तस्वीर संग नामांकन करने पहुंचे थे तेज प्रताप, कहा- महुआ का विकास ही मेरी प्राथमिकता

महुआ : बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बुधवार को महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। सबसे खास बात यह रही कि वे नामांकन के समय अपने माता-पिता के बजाय दादी मरछिया देवी की लेकर पहुंचे।

DIARCH Group 22Scope News

तेज प्रताप यादव ने कहा- वे अपनी दादी और पिता के आशीर्वाद से ही जीवन में आगे बढ़ रहे हैं

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे अपनी दादी और पिता के आशीर्वाद से ही जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी दादी मेरे साथ हैं, वे मेरे दिल में बसती हैं। दादी के आशीर्वाद से ही मैं नामांकन करने आया हूं। तेज प्रताप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता महुआ का विकास है। उन्होंने कहा कि मैंने वादा किया था कि महुआ में मेडिकल कॉलेज बनेगा और आज वह बन गया है। अब मैं महुआ को जिला बनाना चाहता हूं और यहां इंजीनियरिंग कॉलेज भी खोलूंगा।

‘मेरी दादी मेरे साथ हैं, वे मेरे दिल में बसती हैं’

इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो शख्स महुआ के विकास के लिए काम करेगा, वहीं जनता के दिल पर राज करेगा। तेज प्रताप के इस कदम को कई राजनीतिक विश्लेषक परिवारिक भावनाओं और जनता से जुड़ाव का संदेश मान रहे हैं। बता दें कि उनके नामांकन में भारी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई दिए। साथ ही वह पहले खुली गाड़ी में रोड शो भी किया।

तेज प्रताप के लिए बहन रोहिणी आचार्य ने किया इमोशनल ट्वीट

तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर भाई के लिए इमोशनल ट्वीट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और खुशियां मिलें और तुम हमेशा उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो भाई। ढेरों शुभकामनाएं… स्नेह व आशीर्वाद।

यह भी पढ़े : चुनावी बिगुल फूंके तेज प्रताप, जारी की पहली लिस्ट, महुआ से लड़ेंगे चुनाव

Swine Flu Jharkhand: झारखंड में Swine Flu की दस्तक, रिम्स में...

 झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी एचवनएनवन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। रिम्स में 11 संदिग्ध मरीजों में 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।Swine...

Jharkhand Railway: हटिया-बानो के बीच पहली बार चलेगी Unreserved Special Train,...

 दक्षिण-पूर्व रेलवे हटिया-बानो के बीच 1 सितंबर से अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 30 नवंबर तक रोजाना ट्रेन चलेगी, किराया सिर्फ 65 रुपये होगा।Jharkhand Railway...

Jharkhand Rain Alert : रक्षाबंधन पर बारिश के बीच बंधेगी राखी,...

 रक्षाबंधन पर झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में 2 सितंबर तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी...