तेजस्वी – तेज प्रताप में कौन है तेज, पढाई से लेकर संपत्ति तक कौन किस पर भारी

तेजस्वी – तेज प्रताप में कौन है तेज, पढाई से लेकर संपत्ति तक कौन किस पर भारी

पटना :  वैसे तो लालू परिवार हमेशा से राजनीति की सुर्खियों में रहता है । लालू प्रसाद यादव के दोनों पुत्र भी तेजस्वी और तेजप्रताप भी अब राजनीति में हैं। तेजस्वी यादव तो एक बार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी रहे हैं और बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ भी है । कहा जाता है कि लालू के बाद तेजस्वी यादव उनकी जगह ले सकते हैं। वहीं तेजप्रताप यादव भी विधायक है परिवार से अलग राह पर हैं । वे अपने क्रियाकलाप से अखबार की सुर्खियों में रहते हैं।

Goal 7 22Scope News

कौन कितना धनवान

तेज प्रताप यादव के पास इस समय कुल 2.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस कुल संपत्ति में 91.65 लाख रुपये की चल संपत्ति और 1.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इससे पहले 2020 में तेज प्रताप ने 1.22 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.6 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की थी। इन पांच वर्षों में उनके संपत्ति में मामूली बढोत्तरी हुई है।
वहीं तेजस्वी यादव की संपत्ति की बात करे तो नौवीं पास 36 वर्षीय तेजस्वी प्रसाद यादव 06 करोड़ 12 लाख 48 हजार 877 रुपये की चल और 01 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। तेजस्वी यादव 04 करोड़ 40 लाख 50 हजार रुपये के कर्जदार भी हैं।

tej repo 22Scope News

teju 22Scope News

गोल्ड के भी शौकीन हैं दोनों भाई

दोनों भाईयों के चुनावी हलफानामें को देखे तो दोनों भाई सोने के भी शौकीन है। तेजप्रताप के पास 200 गोल्ड हे जिसका बाजार मूल्य 22 लाख रूपये हैं। जबकि तेजस्वी यादव के पास भी 200 गोल्ड है । इसके अलावा उनके पत्नी के पास 480 ग्राम सोना और चांदी 2 किलो है। पुत्री कात्यायिनी इरिश यादव के पास सोने का आभूषण 200 ग्राम और एक किलो चांदी है। वही पुत्र इराज लालू यादव के पास सोने का आभूषण 100 ग्राम और चांदी 500 ग्राम है।

कितने अपराधिक मामले 

तेजप्रताप पर कुल आठ अपराधिक मामले लंबित हैं जिनमें से किसी में सजा घोषित नही की गई है। वहीं तेजस्वी यादव पर 18 आपराधिक मुकदमे बिहार के विभिन्न जिलों में हैं, वहीं 04 मुकदमे ट्रिब्यूनल अपील में हैं ।

ये भी पढ़े :  बिहार चुनाव 2025 : बिहार कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 5 महिला , 4 मुस्लिम के साथ कुल 48 नामों की घोषणा 

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...