घाटशिला उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने भरा नामांकन, एनडीए की एकजुटता का दिखा प्रदर्शन

Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरोन ने आज आपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके नामांकन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरने और बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। नामंकन के दौरान एनडीए खेमे में जदयू के तरफ से सरयू राय भी मौजूद थे।

नामांकन के बाद बाबूलाल सोरेन ने अपने जीत का दावा किया, वहीं उनके पिता चंपई सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में डेमोग्राफी पूरी तरह बदल चुकी है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह बदलाव देखा गया है। इसी बदलाव के खिलाफ घाटशिला की जनता वोट करेगी और भाजपा को विजयी दिलाएगी।

नामांकन के बाद 22स्कोप न्यूज की प्रतिनिधि लाला जबीन से सरयू राय ने कहा कि एनडीए की एकजिटता दिखाने के लिए एनडीए की इकाई के रूप में मैं यहां मौजूद हुं। एनडीए पूरी तरह एकजुट है। अगर इस उपचुनाव में जेएमएम का प्रत्याशी हारता या जीतता है, तो इससे हेमंत सरकार की सेहत पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर एनडीए के प्रत्याशी के रूप में बाबूलाल सोरेने की जीत होती है, तो इस से जनता की आवाज विधानसभा में पहुंचेगी।

रिपोर्टः लाला जबीन

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने...

ABDM Award Begusarai: बिहार को डिजिटल हेल्थ में राष्ट्रीय सम्मान, बेगूसराय...

ABDM Award Begusarai: स्वास्थ्य सेवाओं की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड से लेकर अस्पतालों और स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल...

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...