Advertisment

एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर सुनील के समर्थन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की चुनावी सभा, पक्ष में की वोट की अपील

एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर सुनील के समर्थन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की चुनावी सभा,पक्ष में की वोट की अपील

बिहारशरीफ : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर सुनील के नामांकन सभा में शिरकत करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बिहार शरीफ पहुंचे।

Goal 7 22Scope News

एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में की वोट की अपील

किसान कॉलेज में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित किया इस दौरान दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत विधायक, संदीप सेहरावत और सांसद कौशलेंद्र कुमार मौजूद रहे। नामांकन सभा को संबोधित करने के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लालू परिवार को लेकर आक्रामक दिखाई दी। उन्होंने कहा कि जो अपने परिवार को नहीं संभाल सका वह भला बिहार की करोड़ों जनता को कैसे संभालेगा।

dcm 2 22Scope News

चुनावी यज्ञ में आहुति से ही नया सवेरा होगा

बिहार में चुनावी माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। नेता एक के बाद एक तीखे बयान देकर माहौल को और धार दे रहे हैं। इसी क्रम में एनडीए की ओर से बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा गया कि बिहार में एक महायज्ञ चल रहा है जिसमें हम सबको अपनी आहुति देनी पड़ेगी। बिहार में एनडीए सरकार की जीत ही एक नए सवेरे की शुरुआत होगी।

dcm 4 22Scope News

एनडीए की जीत नया उजाला लेकर आयेगी

एनडीए की जीत नया उजाला लेकर आएगी क्योंकि अब लालटेन में न तो केरोसिन बचा है और न पेट्रोल।अब लालटेन में उजाला नहीं रहा। यह एलईडी का जमाना है और यह एलईडी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बिहार में जला सकते हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि इस बार छठपूजा का त्योहार केवल बिहार में नहीं बल्कि दिल्ली में भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।

dcm 7 22Scope News

बिहारवासियों के सज चुकी है दिल्ली

दिल्ली सरकार ने यमुना घाटों पर एक महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरी व्यवस्था सजावट, सुरक्षा और साफ-सफाई दिल्ली सरकार अपने खर्चे पर करवा रही है ताकि बिहार के लोग इस बार दिल्ली में ही छठ महापर्व पारंपरिक तरीके से मना सकें।

यह भी देखें :

ये भी पढ़े :  बिहार दौरे पर आएंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहारशरीफ व लखीसराय में करेंगी चुनावी जनसभा

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Case: शराब प्रकरण में ACB की जांच तेज, छत्तीसगढ़...

 झारखंड शराब प्रकरण में ACB ने तत्कालीन उत्पाद अधिकारियों से पूछताछ की। छत्तीसगढ़ मॉडल की भूमिका और डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन जारी है।Jharkhand Liquor...

JSSC CGL Exam Scam: अभय तिवारी का बड़ा दावा, प्रश्न-उत्तर पहले...

JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी एजेंसी से प्रश्न-उत्तर मिलने का...

6th JPSC Merit List पर फिर संशय, माइग्रेशन मामले में सुप्रीम...

छठी JPSC परीक्षा की मेरिट लिस्ट में फिर बदलाव की संभावना है। रिजर्व अभ्यर्थियों के माइग्रेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में 11 अगस्त को...