99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के ‘अपना दीया अपनी दिवाली’ कार्यक्रम में आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर समेत कई अतिथि हुए शामिल

रांची. दिवाली के शुभ अवसर पर 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज की तरफ से मेमको मोड़ स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित अपना दीया अपनी दिवाली कार्यक्रम के दूसरे दिन आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने शिरकत की। पिछले दस सालों से लगातार 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के द्वारा अपना दीया अपनी दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम पर दिवाली मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है।

वहीं प्रत्येक वर्ष मिट्टी के दीये बनाने के लिए कुम्हार और चाक की भी व्यवस्था की जाती है, जिसमें कार्यक्रम में आए अतिथियों के द्वारा भी मिट्टी के दीये बनाये जाते हैं। इस बार पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में मासूम सैलानियों की निर्मम हत्या के बाद पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए सैन्य कार्रवाई को दर्शाया गया है।

इस सैन्य कार्रवाई के दौरान ऑपरेशन सिन्दूर की ब्रीफिंग का नेतृत्व भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने किया था। उन्हें भी इस थीम में स्थान दिया गया है। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में आए आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत की पाकिस्तान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बनाए गए थीम की सराहना की। साथ ही चाक पर अपने हाथों से मिट्टी के दीये भी बनाये।

इस मौके पर कम्पनी के सीएमडी श्याम पांडे ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि पिछले कई वर्षों से कम्पनी लोगों को उनके सपनों का घर बना कर देती है। कई प्रकार के सामाजिक सरोकार का कार्य भी करती है। पिछले दस वर्षों से लगातार अपना दीया अपनी दिवाली का कार्यक्रम का आयोजन रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी पुरानी परम्परा का निर्वहन करते हुए मिट्टी के दिए के साथ दिवाली मनाने के लिए लोगों से अपील भी की जाती है।

आज के इस कार्यक्रम में आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा, उनकी धर्मपत्नी शकुंतला मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय, डीन एकेडमिक प्रोफेसर एम के सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो सुनील गुप्ता, असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो संजय मंडल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार शिवजी पांडे के अलावे समाजसेवी विजय झा, उनकी धर्मपत्नी शिवानी झा, दिलीप सिंह, उदय प्रताप सिंह सहित आईआईटी आईएसएम के कई स्टूडेंटस के अलावे 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सीएमडी श्याम पांडे, सीईओ राम प्रताप सिंह, राकेश पाठक, अमित रंजन, चंद्रशेखर सिंह, नितिन कुमार, शैलेन्द्र शर्मा, भानु प्रताप सोनी, सुनील शांडिल्य, रणधीर सिंह, कुसुम साव सहित कम्पनी के कई कर्मियों के अलावे कई लोग उपस्थित रहे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img