केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- ‘नीतीश कुमार ही होंगे NDA में CM का फेस’

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का सियासी संग्राम जारी है। राजनीतिक दलों के नेता जनता के बीच पहुंचकर चुनावी घोषणाओं की बौछार कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री के फेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिहार की राजधानी पटना पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले एनडीए की हवा चल रही थी, फिर आंधी चल रही थी, अब एनडीए की सुनामी चल रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि बिहार में 2025 में हमलोग 2006 दोहराने की स्थिति की ओर बढ़ गए है।

DIARCH Group 22Scope News

देश की राजनीति की मिसाल बनेगा बिहार – केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार देश की राजनीति की मिसाल बनेगा, बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगलराज कोई नहीं चाहता है, गुंडाराज कोई नहीं चाहता है, माफिया राज कोई नहीं चाहता है। सबका साथ-सबका विकास एनडीए कर रहा है। बिना नाम लिए विपक्षी दलों का पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि कुछ का साथ-परिवार का विकास, कुछ का साथ गुंडों का विकास, कुछ का साथ नौकरी देकर जमीन लिखाने वालों का विकास करने वालों को, बिहार की जनता ने नकार दिया है।

यह भी देखें :

नीतीश कुमार ही होंगे NDA में सीएम का फेस – केशव प्रसाद मौर्य

यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि क्यों? क्या आप उन्हें हटाने वाले हैं? केशव मौर्य ने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए जीतेगा तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेगा और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। केशव प्रसाद ने बिहार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आपसे आग्रह है कि एनडीए के प्रत्याशियों को इतने भारी मतों से विजयी बनाएं कि भ्रष्टाचारी महा-ठगबंधन के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाए।

यह भी पढ़े : विनय बिहारी, मंत्री रेणु देवी व नारायण साह ने किया नॉमिनेशन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...