शौच के लिए निकली युवती की गैंगरेप के बाद हत्या, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

शौच के लिए निकली युवती की गैंगरेप के बाद हत्या, ग्रामीणों ने एक को पकड़ा

नवादा : शौच के लिए निकली युवती की गैंगरेप के बाद हत्या- जिले के

रजौली थाना क्षेत्र के सिरोडावर पंचायत के रमडीहा गांव में मंगलवार की देर रात्रि एक युवती का बलात्कार किया गया.

इसके बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. परिजनों ने एक हत्यारोपी को पुलिस के हवाले किया.

मृतिका की मां बेबी देवी ने बतायी कि बीते रात्रि

उसकी 17 वर्षीय पुत्री शौच हेतु मंगलवार की रात्रि लगभग 1 बजे आसपास के खलिहान में गई थी.

थोड़े ही देर में युवती की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से मैं दौड़कर खलिहान गई.

परिजन ने युवक को पकड़ा

मृतिका की मां ने कहा कि युवती के गले में रस्सी डाले तीन युवक को देखकर बचाओ-बचाओ, चिल्लाने लगी. तभी युवती के चाचा अलखदेव यादव दौड़े आये. इस बीच दो युवक मौके से भागने में सफल रहे. वहीं एक युवक को परिजन अपने गिरफ्त में ले लिया. युवती को होश में लाने का अथक प्रयास किया गया. किन्तु लड़की मृत पायी गई.

तीन युवक पर रेप और हत्या का आरोप

ततपश्चात थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एसआई सतीश कुमार व पीएसआई धीरज कुमार सिंह के अलावे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल नवादा भेजा गया. मृतका के चाचा ने बताया कि तीन युवक द्वारा जोर-जबरदस्ती के साथ रेप किया गया. इसी दौरान तीनों ने मिलकर युवती की हत्या कर दी.

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है. मृतका के मां द्वारा फर्द ब्यान लिया जा चुका है. मौके से गिरफ्तार युवक की पूछताछ की जा रही है. वहीं युवक के पास एक मोबाइल एवं स्प्लेंडर प्रो बाइक संख्या बीआर27सी1556 को जब्त किया गया है. गिरफ्तार युवक की पहचान सिरदला थानाक्षेत्र के बरदाहा गांव के कपिलदेव चौधरी के पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

रिपोर्ट: अनिल

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...