न्यू इयर पर बॉयफ्रेन्ड से गिफ्ट लेने से पहले बरते सावधानी, देखिये इस युवती का हाल

Begusarai- डंडारी थाना क्षेत्र में नव वर्ष के अवसर पर एक 18 वर्षीय युवती को अपने दोस्त के पास न्यू ईयर का गिफ्ट लेने जाना मंहगा पड़ गया. युवती जब अपने दोस्त के पास पहुंची तब तक दो  युवक वहां और पहुंच गये. प्रेमी जोड़ी को युवकों द्वारा घमकी दिया जाने लगी.

बात यहीं नहीं रुकी, दोनों युवक बेहद आक्रामक होकर मारपीट पर उतारु हो गये. इस बीच युवती का बॉयफ्रेन्ड किसी प्रकार भागने में सफल हो गया, लेकिन युवती युवकों के हाथ लग गई. युवती के साथ बलात्कार का प्रयास करने की कोशिश की जाने लगी. युवती द्वारा इसका विरोध करने पर चाकू मार कर घायल कर दिया गया. दरिन्दों ने युवती को एक दो नहीं करीबन 10 बार चाकू से वार किया.

लेकिन आखिरकार युवती के विरोध के आगे दरिन्दों को हार माननी पड़ी. युवती को गंभीर हालत में छोड़कर दरिन्दें भाग खड़े हुए. इस बीच स्थानीय लोगों ने  युवती को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां आईसीयू में उसकी चिकित्सा की जा रही है. युवकी की हालत बेहद गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है.

नव वर्ष के अवसर पर जब पूरा प्रशासन सतर्क था, तब इस प्रकार का वारदात प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़ा करता है.

रिपोर्ट- सुमित 

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...