कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- बिहार से धन पशुओं की सरकार को हटाएं, महागठबंधन को लाएं

194
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- बिहार से धन पशुओं की सरकार को हटाएं, महागठबंधन को लाएं
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- बिहार से धन पशुओं की सरकार को हटाएं, महागठबंधन को लाएं
Advertisment

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने मीडिया से बातीचत में कहा कि बिहार में जो धन पशुओं की सरकार है उसे सरकार को हटाए और महागठबंधन की सरकार को लाएं। महागठबंधन में सब ठीक है। कन्हैया कुमार ने कहा कि त्योहार मनाइए और त्यहार की मिठास लीजिए।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

इस बार के चुनाव में महागठबंधन से मीठी खबरें आएंगी – कन्हैया कुमार

कन्हैया कुमार ने आगे कहा कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन से भी मीठी खबरें आएंगी। महागठबंधन में सब ठीक चल रहा है। घमासान पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, सब कुछ ठीक है। सब जगह लगातार नामांकन हो रहा है, सब बढ़िया होगा। बिहार के लिए उत्तम होगा। कांग्रेस के नेताओं के द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन पर निशाना साधने पर कहा कि लोकतांत्रिक देश है। लोगों को अपना-अपना बात रखने का अधिकार है। उचित फोरम में न्याय व अन्याय सबका फैसला होता है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, हर कोई अपना विचार रखता है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने राजद पर जताई नाराजगी, ट्वीट कर लिखा- दलित दबेगा झुकेगा नहीं…

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Advertisement