कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को मंदिर में चले जाने से लोगों ने धोया

सहरसा : ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 26 मार्च को सहरसा पहुंचे थे। यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार सहरसा के बनगांव पहुंचे थे। बनगांव स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक पाग, चादर और माला पहनाकर कन्हैया का स्वागत भी किया। जब गांव के कुछ युवकों को यह पता चला तो अगले दिन बुधवार को उन्होंने ना सिर्फ भाषण स्थल को बल्कि मंदिर प्रांगण को भी गंगाजल से धोया।

कन्हैया मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले हैं, हिंदू धर्म के हैं

आपको बता दें कि कन्हैया कुमार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं, हिन्दू धर्म के हैं और भूमिहार जाति से संबंध रखते हैं। बिहार में अगले छह महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस तस्वीर से प्रदेश में सियासी बवाल शुरू हो गया है। बनगांव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित चौधरी की अगुआई में विष्णु, माखन, आनंद, सूरज, सरोज और बादल नाम के युवकों ने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ओर से देश के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी के चलते ऐसा किया।

यह भी देखें :

कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप लग चुका है – युवा

इन युवाओं ने कहा कि कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का आरोप लग चुका है। वे लगातार देश और धार्मिक मुद्दों को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं। हालांकि इस घटना के बाद कोई भी लड़के सामने नहीं आए और ना ही बताया कि धर्म नगरी में धर्म के साथ खिलवाड़ करने वालों के कारण ऐसा किया गया। जानकारी हो कि भूमिहार जाति से ताल्लुकात रखने वाले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा की शुरुआत की है।

यह भी पढ़े : ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा के दौरान कन्हैया आज पहुंचेंगे सहरसा

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...