Advertisment

गयाजी से बीजेपी के पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल ने कहा अलविदा, जन सुराज की टिकट पर गया सदर से लड़ेंगे चुनाव

गयाजी से बीजेपी के पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल ने कहा अलविदा, जन सुराज की टिकट पर गया सदर से लड़ेंगे चुनाव

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मगध की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल ने जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया। धीरेंद्र अग्रवाल 20 अक्टूबर को गया सदर सीट से पर्चा दाखिल करेंगे।

Goal 7 22Scope News

जन सुराज आदोंलन नही जनभावना है

धीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि राज्य में इस बार परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि जन सुराज अब केवल आंदोलन नहीं बल्कि एक जनभावना बन चुका है। बिहार में नई सोच और नई नीति वाली सरकार की जरूरत है जो हर वर्ग के विकास की गारंटी दे सके। उन्होंने साफ कहा कि जन सुराज पार्टी किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए ठोस योजना लेकर मैदान में है।

सत्ता नहीं, बदलाव की राजनीति करना है उद्देश्य

हम सत्ता नहीं, बदलाव की राजनीति करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही था। तीन बार सांसद रह चुका हूं। अब मैने भाजपा से इस्तीफा देकर जनसुराज का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि जब सांसद का पहली बार चुनाव लड़ रहा था राजनीति के धुरंधर कहा करते थे कि बनिया क्या चुनाव जीतेगा। लेकिन मैं एक बार नहीं बल्कि तीन बार सांसद बना। इस बार भी जीतूंगा। शहर का विकास का मुद्दा प्रमुख है।

यह भी देखें :

नगर विधायक से जनता उब चुकी है, कोई काम नहीं हुआ

शहर का आम अवाम जाम की समस्या से त्रस्त है। बीते आठ बार से विधायक बने चले आ रहे भाजपा के 9वीं बार प्रत्याशी बनने वाले ने शहर को कुछ भी नहीं दिया। उनके स्तर से कोई भी विकास का काम नहीं किया गया। जो विकास होना चाहिए था वह नहीं हो सका है। गया नगर की जनता उनसे ऊब चुकी है।

ये भी पढ़े :  पटना जयप्रकाश एयरपोर्ट पर पलटी कार, टला बड़ा हादसा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पटना : बिहार की राजधानी...

शराबबंदी कानून को मंत्री शीला मंडल ने बताया बड़ा आंदोलन जैसा,...

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच नीतीश सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता...