4th SAFF सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारी जोरों पर, 6 देशों के 300 एथलीट होंगे शामिल, सीएम करेंगे उद्घाटन…

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली चौथी SAFF (साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप) को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इस मेगा खेल आयोजन को लेकर आज खेल निदेशक शेखर जमुअर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी।

तैयारियां और व्यवस्थाएं:

खेल निदेशक शेखर जमुअर ने बताया कि चैंपियनशिप को बेहतरीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने के लिए सभी विभाग सक्रिय हैं। इवेंट की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है, और इसके लिए एक संगठित कमेटी का गठन भी किया गया है। विभिन्न जिलों के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर्स को रांची बुलाया जा रहा है ताकि वे आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकें और समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह आयोजन देश और राज्य की खेल छवि को नई ऊंचाई दे। पूरा रांची शहर इस दौरान साफ-सुथरा और आकर्षक दिखेगा।

विदेशी एथलीटों के लिए विशेष व्यवस्था:

मोरहाबादी में अलग-अलग देशों के लिए विशेष पवेलियन बनाए जा रहे हैं। यहां रहने वाले एथलीट्स को ऐसा माहौल मिलेगा जिससे उन्हें घर जैसा अनुभव हो। प्रत्येक टीम के लिए आवास, भोजन, परिवहन और सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है। भारत की टीम 21 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी, जबकि नेपाल की टीम 22 अक्टूबर को पटना के रास्ते पहुंचेगी।
इस प्रतियोगिता में बाल सांभा समेत कई नामचीन एथलीट भाग लेंगे।

सुरक्षा, मेडिकल और तकनीकी व्यवस्थाएं:

 पार्किंग और प्रवेश व्यवस्था:

  • मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग 13 नंबर गेट के अपोजिट एरिया में की जाएगी।

  • आम जनता के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच (चेकिंग) की व्यवस्था की गई है।

  • मीडिया के लिए एक अलग गेट और जोन निर्धारित किया गया है।

जागरूकता और सहभागिता:

खेल निदेशक शेखर जमुअर ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों को आमंत्रित किया गया है ताकि छात्र-छात्राएं इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का हिस्सा बन सकें। साथ ही सभी डीसी (उपायुक्तों) को अपने-अपने जिलों में इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्टः करिश्मा सिन्हा


Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...