मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देने पर मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- महागठबंधन में ‘ऑल इज वेल’

मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं देने पर मुकेश सहनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- महागठबंधन में ‘ऑल इज वेल’

दरभंगा : दरभंगा जिले में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रधान कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने शिरकत किया। कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि दरभंगा की धरती पर बदलाव की लहर चल पड़ी है। इस बार जनता विकास और सम्मान के मुद्दे पर मतदान करेगी।

DIARCH Group 22Scope News

तारापुर से प्रत्याशी के सवाल पर कहा- वे निर्दलीय उम्मीदवार थे

वहीं कार्यक्रम के बाद तारापुर विधानसभा वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने के सवाल को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था। ना की वीआईपी पार्टी के सिंबल से नामांकन किया था।

md 22Scope News

गौरा बौराम सीट पर होगा समझौता

वहीं गौरा बौराम विधानसभा से महागठबंधन के दो उम्मीदवार आमने-सामने होने के सवाल पर कहा कि महागठबंधन से वहां पर वीआईपी के उम्मीदवार संतोष साहनी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसका राजद कार्यालय के साथ राजद सुप्रीमो लालू यादव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। वहीं उन्होंने राजद के सिंबल पर अफजल अली खान के संबंध में कहा कि उनसे बातचीत चल रही है। जल्द समझौता हो जाएगा।

md1 22Scope News

वीआईपी में मुस्लिमों की उम्मीदवारी नहीं होने पर दी सफाई

वहीं वीआईपी के 15 सीट पर चुनाव लड़ने और एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नही उतारने के सवाल पर कहा कि हम लोगों ने प्रयास किया था कि सभी लोगों को साथ लेकर चला जाए। लेकिन मुस्लिम समाज से चेहरा नहीं मिलने के कारण हमने टिकट नहीं दिया। लेकिन सभी धर्म और जात के लोग हम लोगों का समर्थन कर रहे हैं। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

ये भी पढ़े : ‘NDA के जितने उम्मीदवार हैं उनके कार्यक्रम तय है, 14 नवंबर को महागठबंधन की हैसियत चल जाएगी पता’

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img