तेज प्रताप को समर्थन देगा महागठबंधन?

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निलकल सामने आ रही है। पूर्वी चंपारण की सुगौली विधानसभा सीट पर महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द हो गया। उधर, इस सीट पर तेज प्रताप यादव ने अपना उम्मीदवार दिया हुआ है। सुगौली सीट से तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) से श्याम किशोर चौधरी मैदान में हैं। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि सुगौली सीट पर क्या करना है, इसको लेकर हमारा शीर्ष नेतृत्व लगातार बैठक कर रहा है। जो बीजेपी को हराएगा उसका समर्थन करना चाहिए। देव ज्योति से जब पूछा गया कि क्या तेज प्रताप यादव के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि सिर्फ शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा।

DIARCH Group 22Scope News

23 अक्टूबर को महागठबंधन की साझा PC – VIP

वहीं वीआईपी उम्मीदवार देव ज्योति ने दावा किया कि 14 नवंबर को हम बिहार में महागठबंधन की बिहार में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में ऑल इज वेल है। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने की बात चल रही है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को सारी तस्वीर साफ जाएगी। सुगौली विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हो गया।

यह भी देखें :

21 सीटों पर तेज प्रताप यादव के उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुके हैं। जेजेडी ने पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था जिसमें तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तेज प्रताप खुद वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जेजेडी ने पांच छोटे दलों विकास वंचित इंसान पार्टी (वीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJAP), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP) के साथ गठबंधन किया है।

यह भी पढ़े : 23 अक्टूबर को तेजस्वी को CM फेस घोषित कर सकता है बिहार महागठबंधन…

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...