गयाजी में गरजे सम्राट, बोले- 25 साल तक बिहार में NDA की ही सरकार, अपराध हुआ तो 24 घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

गयाजी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को गुरुआ हाई स्कूल मैदान में एनडीए की विशाल चुनावी सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सम्राट ने कहा कि बिहार में अगले 25 साल तक एनडीए की ही सरकार रहेगी। सुशासन का राज है। अगर बिहार में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो मैं 24 घंटे के अंदर इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन पारिवारिक झगड़े या जमीन विवाद को छोड़कर।

DIARCH Group 22Scope News

सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ

गरुआ की सभा में सम्राट चौधरी के मंच पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा-जेडीयू नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और फूलमालाओं से सम्मानित किया। मंच पर पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र प्रसाद दांगी, भाजपा के पूर्वी गयाजी जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा नेता विनोद मरांडी और अमित दांगी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

सम्राट ने कहा- आज बिहार और देश दोनों विकास के रास्ते पर हैं

जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार और देश दोनों विकास के रास्ते पर हैं। बिहार में पहले आतंक, नक्सलवाद और घुसपैठियों का बोलबाला था, लेकिन अब सुशासन की सरकार में सब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि अब लोग बेखौफ होकर जी रहे हैं। महिलाएं रात में भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। अपराधी बच नहीं पाएंगे, कानून सबको सजा देगा। तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी बोले कि लालटेन का युग अब खत्म हो गया। अब न किरोसिन तेल मिलता है, न लालटेन जलती है। लालटेन जलाने वाले बिहार को अंधेरे में रखना चाहते हैं। लेकिन जनता अब उजाले का साथ दे दूर निकल चुकी है।

यह भी देखें :

गुरुआ की यह सभा NDA के शक्ति प्रदर्शन में बदल गई – सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि गुरुआ की यह सभा एनडीए के शक्ति प्रदर्शन में बदल गई। भीड़ ने सम्राट चौधरी के हर वाक्य पर तालियों से जवाब दिया। चौधरी ने कहा कि अब बिहार में ना लालटेन बचेगा, ना जंगलराज लौटेगा। बिहार विकास के रास्ते पर है, और यह सफर 25 साल तक यूं ही चलता रहेगा।

Samrat Gaya 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार ने सिवान के बड़हरिया में लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...