Dhanbad: दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थेः 6 चोरी कांडों का हुआ खुलासा, लाखों के सामान बरामद

Dhanbad: जिले की बलियापुर थाना पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी के कई मामलों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर और पेशेवर चोर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी से अब तक 6 चोरी के मामलों का उद्भेदन हो चुका है।

लाखों के सामान बरामदः

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के लाखों के सामान बरामद किए हैं। जिनमें सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामानों में कई वस्तुएं हालिया चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं।

कैसे हुआ खुलासाः

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बलियापुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 1 सितंबर 2025 की रात को बलियापुर थाना क्षेत्र के आमटाल निवासी चंडी चरण चटर्जी के घर में चोरी की घटना घटी थी। चोरों ने घर से 50 हजार रुपये नकद, सात से आठ भर सोने के गहने, सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित कई अन्य दस्तावेज और कीमती सामान चुरा लिए थे।

घटना के बाद बलियापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और तकनीकी निगरानी के जरिए संदिग्धों पर नजर रखी।

दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थेः

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झरिया के बालुगदा निवासी बादल महतो और बेलगड़िया कॉलोनी निवासी ललन मंडल उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने न केवल बलियापुर की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि झरिया, बोरागढ़ और जोरापोखर थाना क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी भूमिका कबूल की।

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी लंबे समय से पेशेवर चोरी के धंधे में सक्रिय हैं और इनके खिलाफ झरिया, जोरापोखर, तिसरा और बलियापुर थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

 बरामदगी और पुलिस कार्रवाईः

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से कीमती जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और नकदी बरामद की है। सभी वस्तुओं को पुलिस ने जब्त कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
धनबाद पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और अपराधियों में कानून का डर बढ़ेगा।

पुलिस अधिकारियों की सराहनाः

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने इस सफलता के लिए बलियापुर थाना प्रभारी और उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर प्रतिबद्ध है। जिस प्रकार बलियापुर पुलिस ने मेहनत और टीमवर्क के साथ कार्रवाई की है, वह प्रशंसनीय है। चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की सतर्कता जारी रहेगी।

वहीं सिंदरी डीएसपी और बलियापुर थाना प्रभारी ने भी बताया कि इलाके में गश्त और निगरानी को और सख्त किया जा रहा है ताकि ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति न हो।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...