Advertisement
Advertisement

Dhanbad : चोरी गई 12 बाइक बरामद, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

Dhanbad : धनबाद जिले में बार बार हो रही बाइक चोरी की वारदात पर अब अंकुश लग सकेगा। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है l गुप्त सूचना के आधार पर SSP के निर्देश पुलिस की विशेष टीम ने पांच बाइक लिफ्टर को गिरफ्तार किया है जो बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे lउनकी निशानदेही पर चोरी की एक दर्जन बाइक भी बरामद हुई है।

तिसरा थाना में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन ने बताया कि खास-कुईयाँ के रहने वाले दो शातिर अपराधकर्मी गिरोह बनाकर झरिया एवं धनबाद जिला के अन्य जगहों से मोटरसाईकिल चोरी करने के लिए प्लानिंग कर रहे थें।जिसके बाद थाना प्रभारी तिसरा एवं घनुवाडीह ओ०पी० प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की गई और सोनू सिन्हा तथा भोलु महतो को चोरी का योजना बनाते हुए चोरी के चार (04) मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया।

Dhanbad : चोरी गई 12 बाइक बरामद, 5 शातिर चोर गिरफ्तार
Dhanbad : चोरी गई 12 बाइक बरामद

Dhanbad : चोरी गई 12 बाइक बरामद, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

पकडे गए दोनों अभियुक्तों के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों का नाम तथा चोरी किये गये अन्य मोटरसाईकिल के संबंध में बताया गया। जिसके पश्चात अभियुक्तों के निशानदेही पर सुरूगाँ, चाँद कुईयाँ, कुसमाटाँड इत्यादि जगहों से अन्य 08 (आठ) चोरी के मोटर साईकिल को बरामद किया गया तथा इनके अन्य तीन (03) सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

पकडे गए सभी अभियुक्तों ने मोटर साईकिल चोरी करने एवं बेचने में अपनी संलिप्ता की बात को स्वीकार किया है l गिरफ्तार अपराधकर्मियों में सोनू सिन्हा एवं भोलू महतो शातिर अपराधकर्मी है इनके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट एवं अवैध शराब तस्करी के कई काण्ड धनबाद के विभिन्न थानों एवं दूसरे राज्यों में भी दर्ज है।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...