सुबाब हत्याकांड में गयाजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार

सुबाब हत्याकांड में गयाजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार

गयाजी : बहुचर्चित सुबाब हत्याकांड में गयाजी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी, उसे दो गोली उसके घुटने में लगी है। जबकि तीन अपराधी को दबोच लिया गया है। घायल अपराधी की पहचान बंटी पासवान के रूप में हुई है। उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Goal 7 22Scope News

पुलिस ने सरगना समेत 4 अपराधी को किया गिरफ्तार

गया के एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम बोधगया के बकरौर गांव में छापेमारी कर चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर पुलिस गुरारू के असनी गांव के खेत में हथियार बरामद किया। गौरतलब हो कि बीते बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद के बेटे सुबाब कुमार की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिल्मी अंदाज में की गई हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। इस मामले में गया के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को भी नामजद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधी ने मृतक पर गाली देने का लगाया आरोप

वही घायल अपराधी बंटी पासवान ने बताया कि सुबाब के द्वारा हमारे मां और बहन को गाली दी गई थी। जिसके बाद हम लोगों ने उसे मिलकर गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हमलोग जहानाबाद फरार हो गए, फिर रफीगंज गए लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

फिर पुलिस ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर मेरे दोनों पैर में गोली मार दी. उसने बताया कि मोबाइल पर पुलिस से हमने बात करते सुना की 10 लाख देंगे, इन लोगों को मार दो। वहीं उसने बताया कि इस हत्याकांड से मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान का कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़े : नौबतपुर पुलिस की कार्रवाई, 2 भाई हथियार के साथ गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन व 9 कारतूस बरामद

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...