Advertisment

चार राज्यों में SIR की आज होगी घोषणा, थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा ऐलान

चार राज्यों में SIR की आज होगी घोषणा, थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा ऐलान

पटना : चुनाव आयोग आज से देश भर मे होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की घोषणा करने जा रहा है। इसको लेकर आज थोड़ी देर में आयोग द्वारा ऐलान किया जाएगा। इसका असर आगे होने वाली राज्यों के चुनाव में देखने को मिल सकता है। गौरतलब हो कि अगले साल असम, तामिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। बिहार में आयोग द्वारा एसआईआर का कार्य पूरा किया जा चुका है और अंतिम सूची भी प्रकाशित हो चुकी है।

Goal 7 22Scope News

28 अक्टबूर से देश भर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण की शुरुआत हो सकती है

बिहार में मंगलवार से देश भर में विशेष मतदाता पुनरीक्षण की शुरुआत हो सकती है। इसकी अधिकारिक घोषणा आज आयोग द्वारा किए जाने की संभावना है। पहले चरण मे असम, तामिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में यह प्रक्रिया होने वाली है जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की घोषणा की जाएगी।

DIARCH Group 22Scope News

मार्च तक है समय सीमा

आपको बता दें कि इन चार राज्यों में प्रस्तावित विशेष मतदाता पुनरीक्षण का कार्य मार्च तक कर लिया जाएगा। उसके बाद अगले चरण में पहाड़ी राज्यों सहित अन्य राज्यों को शामिल किया आएगा।

SIR का इतिहास

गौरतलब हो कि इससे पहले मतदाता सूची संशोधन अभियान देश के विभिन्न भागों में 1952-56, 1957, 1961, 1965, 1966, 1983-84, 1987-89, 1992, 1993, 1995, 2002, 2003 और 2004 में आयोजित किए गए थे।

यह भी देखें :

SIR का उद्देश्य ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के विचार का समर्थन करना है 

एसआईआर अयोग्य मतदाताओं को हटाने, नए योग्य या पहले छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक करने में मदद करता है। ताकि सटीकता सुनिश्चित हो सके और धोखाधड़ी को रोका जा सके। एसआईआर फर्जी मतदाताओं और डुप्लिकेट मतदाताओं को हटाकर ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के विचार का समर्थन करता है। जिससे सावधानीपूर्वक जांच के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली में जनता का विश्वास बनाए रखने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़े :  छठ बाद बढ़ेगा चुनावी घमासान, पीएम मोदी करेंगे रोड शो, राहुल-प्रियंका करेंगे धुआंधार प्रचार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी, मतदान केंद्रों...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रसासन की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। कल यानी...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...