दिवाली के बाद राहुल को याद आयी शुभकामना, X पर किया ट्वीट

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी बहुत दिनों बाद बिहार की जनता को याद किए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि त्योहारों का महीना है, बिहार वासियों को दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है, मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन।

लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है। बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है और सफर अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200 फीसदी तक यात्री सवार हैं, लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं।

Goal 7 22Scope News

फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं। कहां हैं 12 हजार स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं? अगर राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। ये सिर्फ मजबूर यात्री नहीं, एनडीए की धोखेबाज नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं। यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

यह भी पढ़े : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने का बदला तरीका : राहुल का चुनाव आयोग पर तंज – चोरी पकड़ाई तो लगाया ताला

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...