Big Breaking : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, ‘देश के 12 राज्यों में शुरू होगा SIR का दूसरा फेज’

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ी घोषणा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इस चरण में मतदाता सूची के अपडेशन, नए वोटरों के नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने का काम किया जाएगा।

DIARCH Group 22Scope News

SIR के दूसरे चरण की शुरुआत के ऐलान के लिए मौजूद हैं – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आज हम यहां स्पेशल इंटेंसिव रिविजन के दूसरे चरण की शुरुआत के ऐलान के लिए मौजूद हैं। मैं बिहार के मतदाताओं को शुभकामनाएं देता हूं और उन 7.5 करोड़ मतदाताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे सफल बनाया। उन्होंने आगे बताया कि आयोग ने देश के सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात कर प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

अबतक 8 बार हुआ SIR – चुनाव आयोग

उन्होंने कहा कि अबतक देश में 1951 से 2004 के बीच आठ बार विशेष गहन पुनरीक्षण हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राजनीतिक दलों ने कई मौकों पर मतदाता सूचियों की गुणवत्ता का मुद्दा उठाया है। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस चरण में जिन राज्यों में एसआईआर होगा, वहां मतदाता सूची आज रात फ्रीज कर दी जाएगी।

यह भी देखें :

क्यों जरूरी है SIR?

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि कई कारण हैं जिनकी वजह से एसआईआर जैसी प्रक्रिया की जरूरत है। इनमें बार-बार पलायन शामिल है, जिसके कारण मतदाताओं का एक से ज्यादा जगहों पर पंजीकरण हो जाता है, मृत मतदाताओं का नाम नहीं हटाया जाता और किसी विदेशी का गलत तरीके से सूची में शामिल होना शामिल है।

यह भी पढ़े : चार राज्यों में SIR की आज होगी घोषणा, थोड़ी देर में चुनाव आयोग करेगा ऐलान

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...