29 अक्टूबर से चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे राहुल, तेजस्वी भी रहेंगे साथ

पटना : देश के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आगमन 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव में यह पहला बिहार दौरा है और वहां सकरा सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी उमेश राम के समर्थन में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वें दरभंगा में राजद और महागठबंधन के उम्मीदवार की सभा को संबोधित करेंगे।

Goal 7 22Scope News

राहुल गांधी ने 16 दिनों तक लगातार बिहार में रहकर 1300 किमी की यात्रा की – कांग्रेस

आपको बताते चलें कि इससे पहले देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 16 दिनों तक लगातार बिहार में रहकर 1300 किमी की यात्रा की। इसके बाद वें विधानसभा चुनाव में पहली जनसभा महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित होगी।

Rahul Gandhi 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार, कल होगी जारी, राहुल गांधी नहीं रहेंगे मौजूद…

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...

Vaishali Property Dispute Murder: वैशाली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई...

Vaishali Property Dispute Murder: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के वार्ड संख्या 13 में मकान और संपत्ति के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, देवघर: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के...