टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के रामकृष्ण नगर थाना इलाके में टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। इस अगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ पूजा के मौके पर पटाखा की चिंगारी से आग लगी है। ट्रक सहित पूरा टायर गोदाम जलकर राख हुआ।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस प्रशासन की तरफ से पटाखे फोड़ने पर लगा था प्रतिबंध, चिंगारी से लगी आग

बताया जाता है कि छठ महापर्व के अवसर पर प्रशासन के द्वारा पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन पटाखे पर प्रतिबंध नाम मात्र का रहा। पटाखें की चिंगारी से टायर गोदाम में आग लगी है। स्थानीय लोगों कहना है कि पटाखे की वजह से आग लगी है। घनी बस्ती है। आग की वजह से लोग घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आग इतनी विकराल थी कि लोग बेबस हो गए और तब जाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद मनमानी तरीके से बेचा गया पटाखा

लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से पटाखें नहीं जलाने की सूचना दी गई थी। लेकिन दुकानदार मनमानी तरीके से पटाखें बेचे और आज यह नौबत आ गई। पटाखें की चिंगारी से भंयकर आग लगी है। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग कैसे लगी यह तो जांच का विषय है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : नवादा में दबंगों ने मकान में लगाई आग, किरायदारों ने वेंटिलेटर से बाहर निकल कर बचाई जान, लाखों का नुकसान

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...