नवादा में दबंगों ने मकान में लगाई आग , किरायदारों ने वेंटिलेटर से बाहर निकल कर बचाई जान, लाखों का नुकसान

नवादा में दबंगों ने मकान में लगाई आग , किरायदारों ने वेंटिलेटर से बाहर निकल कर बचाई जान, लाखों का नुकसान

नवादा : खबर नवादा से हैं जहां दबंगों ने एक घर में आग लगा दिया। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मकान में रह रहे तीन किरायदारों ने कमरे का वेंडिलेटर तोड़कर अपनी जान बचाई है। वहीं इस आगलगी में लगभग लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया है।

Goal 7 22Scope News

खाने पीने से लेकर जीवन यापन की सभी चीजें जल कर खाक

घटना जिले के रजौली थानाक्षेत्र के घसियाडी गांव की है ,जहां अज्ञात लोगों के द्वारा एक घर में आग लगा दी गई। आग लगने से लगभग ₹100000 का क्षति हुआ है, जिसमें मोटरसाईकिल , ठेला ,अनाज और कपड़े आदि जल गये। बताया गया है कि इस घर में तीन किरायेदार रहते हैं, तीनों किरायदार ठेला लगाकर जीवन यापन करते थे। जिसको अज्ञात दबंगों ने बाहर से दरवाजे का कुंडी बंद कर मंगलवार की रात्रि 1:00 आग लगा दिया। जिसके बाद अफरातफरी और भगदड़ मच गया। एक व्यक्ति कमरे का वेंडिलेटर तोड़कर निकला और दरवाजा खोला।

n 22Scope News

n3 1 22Scope News

0ad03b96 22f8 4a5a 95ea 04a7e8aefc0a 22Scope News

जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई ,तब आग पर काबू पाया। सभी किरायदार गरीब लोग है और ठेला चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। अभी स्थिति ऐसा है कि इन लोगों के पास खाने पीने के लिए कुछ नहीं बचा है । सभी परेशान है।

ये भी पढ़े : रजौली नगर पंचायत के सफाईकर्मी हड़ताल पर , मानदेय भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, बाजार में फैलाया कचड़ा

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...