प्रशांत किशोर का रोड शो, कहा- जन सुराज ही है असली विकल्प

प्रशांत किशोर का रोड शो, कहा- जन सुराज ही है असली विकल्प

मधेपुरा : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज मधेपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से जन सुराज के पक्ष में वोट देने की अपील की।

DIARCH Group 22Scope News

pkkm 22Scope News

बिहार की जनता के लिए है बड़ा अवसर – प्रशांत किशोर

रोड शो के दौरान उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिहार की जनता के लिए बड़ा अवसर है। पिछले 35 सालों से लोग नीतीश कुमार और भाजपा के डर से लालू यादव को और लालू के डर से नीतीश और भाजपा को वोट देते आ रहे हैं। लेकिन इस बार जनता के पास एक सच्चा विकल्प जन सुराज है।

me22 22Scope News

प्रशांत ने कहा- पलायन की मजबूरी खत्म करेगा जन सुराज

उन्होंने आगे कहा कि अगर इस बार जनता जन सुराज को नहीं चुनेगी, तो आने वाले 15 दिनों के बाद भी बिहार उसी व्यवस्था में फंसा रहेगा जिसमें आज जी रहा है। प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनी, तो राज्य से पलायन की मजबूरी खत्म होगी।

जनता चाह ले तो बदल सकता है बिहार – प्रशांत

मधेपुरा में उनके रोड शो के दौरान लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब वक्त है बिहार को नई दिशा देने का अगर जनता चाह ले, तो बिहार बदल सकता है।

ये भी पढ़े : बेगूसराय भीषण सड़क हादसें में डीटीओ , सदर अंचलाधिकारी सहित कई घायल

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...