दरभंगा के हायाघाट में राजनाथ का RJD पर निशाना, कहा- इन लोगों ने बिहार को सारी दुनिया में किय बदनाम

दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच चुका है। इस बीच आज का दिन बिहार में बड़े नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार पहुंचे हुए हैं और अलग-अलग जिलों में अपने गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

राजनाथ सिंह का दरभंगा के हायाघाट में RJD पर निशाना

बिहार के दरभंगा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद के लोगों ने किस तरीके से बिहार को सारी दुनिया में बदनाम किया है। क्या-क्या आरोप लगते हैं? जो यहां का मुख्यमंत्री रह चुका हो उसको सालों तक जेल की हवा खानी पड़ती है। क्या हर बिहारवासियों का इससे मस्तक नीचा नहीं होता? राजद के नेताओं ने जो कुछ भी किया कि आज पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। ये वेदना का विषय है, मनुष्य जीवन में सभी चीजों से समझौता कर सकता है लेकिन मान-सम्मान स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता है।

पूछा-क्या बिहार को जंगल राज की ओर धकेलना है – राजनाथ

राजनाथ का कहना था कि मुद्दा साफ है, बिहार को विकसित राज्य बनाना है या फिर उसे जंगल राज की ओर धकेलना है। सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था देश में 11वें स्थान से बढ़कर अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मोदी ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमानदारी और शासन शैली की तारीफ करते हुए कहा कि 20 वर्षों तक उन्होंने बिहार की सेवा की है। क्या कोई उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा सकता है?’

‘क्या बिना धोखा दिए राजनीति नहीं की जा सकती?’

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में बिहार को दो लाख करोड़ रुपए दिए, जबकि मोदी सरकार ने 11 साल में 15 लाख करोड़ रुपए प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बिहार संस्कृति की भूमि है, किंतु पूर्ववर्ती संप्रग सरकार इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में विफल रही। सिंह ने राजद के चुनावी घोषणा पत्र की आलोचना करते हुए कहा कि हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा अव्यावहारिक है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बिना लोगों को धोखा दिए राजनीति नहीं की जा सकती?

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की GDP 14 प्रतिशत है, जिससे यह देश में दूसरे स्थान पर है – राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की जीडीपी 14 प्रतिशत है, जिससे यह देश में दूसरे स्थान पर है। ‘बिहार देश का एकमात्र राज्य है जहां महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है।’ रक्षा मंत्री ने कहा कि राजग अपना घोषणा पत्र बुधवार को जारी करेगी और ‘हम उसके हर शब्द को जमीन पर उतारकर दिखाएंगे।’ उन्होंने दावा किया कि बिहार में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है और बिना किसी से पैसा लिए नौकरी मिली है।

‘इतने ईमानदार व्यक्ति पर कोई उंगली कैसे उठा सकता है?’ कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मोदी सरकार ने दिया, न कि राहुल गांधी ने। सिंह का कहना था कि कांग्रेस ने लंबे शासनकाल के बावजूद कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि मोदी और नीतीश की नीयत पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।

मोंथा तूफान के चलते राजनाथ का छपरा में कार्यक्रम रद्द

बिहार के छपरा में राजनाथ सिंह का आज होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया है। चुनावी जनसभा को उन्हें संबोधित करना था। बताया जा रहा है कि मोंथा तूफान के चलते कार्यक्रम रद्द हुआ है। हालांकि उन्होंने दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है।

यह भी पढ़े : दरभंगा में अमित शाह बोले, ‘जेल से बाहर नहीं आएंगे एक भी PFI’…

Saffrn

Trending News

Agriculture Fair 2026: झारखंड में पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला, किसानों...

 झारखंड में 16 से 18 जून तक पहली बार राज्यस्तरीय कृषि मेला आयोजित होगा। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने तैयारियों की समीक्षा कर...

Road Infrastructure Update: बिहार में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री शैलेन्द्र...

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने बिहार में सड़क, बाईपास और चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य...

Education Empowerment: शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम, मंत्री...

 पटना के डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और सशक्तिकरण का सबसे...

 Bihar Dairy Investment: फतुहा में अमूल लगाएगा ₹200 करोड़ की अत्याधुनिक...

बिहार के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में अमूल ₹200 करोड़ के निवेश से आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगा। परियोजना से 200 रोजगार और किसानों...

मिस्त्री कर रहा था वंदे भारत की मरम्मत हुई मौत जानिए...

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड में वंदे भारत ट्रेन की AC रिपेयरिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से एक मिस्त्री कर रहा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img