Advertisment

सिवान में गरजे सीएम योगी, बोले- अपराधियों के लिए बिहार में नीतीश सरकार, यूपी में बुलडोजर तैयार

सिवान में गरजे सीएम योगी, बोले- अपराधियों के लिए बिहार में नीतीश सरकार, यूपी में बुलडोजर तैयार

सिवान : चुनाव प्रचार को लकेर सिवान दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजद प्रत्याशी के पारिवारिक छवि के बहाने घेरा और कहा कि राजद प्रत्याशी की छवि देश-दुनिया में बदनाम है। सिवान के रघुनाथपुर में राजद प्रत्याशी पर हमला करते हुए कहा कि जैसा बाप वैसा ही बेटा है और बोले नाम भी देखा, जैसा नाम वैसा काम।

DIARCH Group 22Scope News

योगी ने बिना नाम लिए कहा कि राजद ने जिस प्रत्याशी को रघुनाथपुर से मैदान में उतारा है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश-दुनिया में बदनाम है। सभा स्थल पर मौजूद भीड़ ने ‘जय श्रीराम‘ के नारे लगाकर उनका समर्थन किया।

WhatsApp Image 2025 10 29 at 14.48.02 22Scope News

बिहार में विकास योजनाओं की पकड़ती रफ्तार पर कहा बिहार में नीतीश के नेतृत्व में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और गरीब कल्याण योजनाओं की बाढ़ है। बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो बच जाता है, यूपी का बुलडोजर उसे पूरा कर देता है।

Goal 7 22Scope News

योगी का RJD और SP पर किया तीखा हमला

सीएम योगी ने चुनावी सभा में राजद और एसपी पर हमला बोला और कहा कि ये दोनों ही दोनों ही अराजकता और भ्रष्टाचार की राजनीति करती रही हैं। लेकिन अब बिहार और यूपी दोनों विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी देखें :

NDA सरकार जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है – योगी

सभा में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार जनता के लिए हर दिन विकास के नए आयाम गढ़ रही है। इसमें अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं हैं। अपराध के प्रति सरकार की जीरों टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुये कहा कि बिहार में विकास की अनवरत गंगा बहती रही है। इसके लिए नीतीश सरकार के हाथों को मजबूत करना जरूरी है और इसके लिए प्रचंड बहुमत से जीताना जरुरी है।

ये भी पढ़े :  दरभंगा में शाह बोले, ‘जेल से बाहर नहीं आएंगे एक भी PFI

JPSC-JSSC Protest: बैरिकेडिंग तोड़ खेत के रास्ते विधानसभा पहुंचे छात्र, पुलिस...

JPSC-JSSC Protest: JPSC और JSSC में सुधार समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा का घेराव किया।...

Jairam Mahato JSSC CGL: छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में गरमाया...

Jairam Mahato JSSC CGL: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन, सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा के दौरान विधायक जयराम महतो ने सदन में छात्रों...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते गिरफ्तार, CID का बड़ा एक्शन;...

 JPSC धांधली मामले में CID ने पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनसे लगातार...