यूपी में आज देश और दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य मौजूद, बोले सीएम योगी

लखनऊ : यूपी में आज देश और दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य मौजूद, बोले सीएम योगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि – ‘देश और दुनिया को जोड़ने की सामर्थ्य आज उत्तर प्रदेश में मौजूद है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित हुआ है। देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क उत्तर प्रदेश में है’।

बोले सीएम योगी – यूपी के पास हैं सर्वाधिक एयरपोर्ट

सीएम योगी ने इसी क्रम में कहा कि – ‘हमारे सभी प्रमुख स्थल प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन, गोरखपुर 4-लेन व 6-लेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। प्रदेश में रेलवे और वायु सेवा की बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

…उत्तर प्रदेश के पास सर्वाधिक एयरपोर्ट हैं। वाराणसी, अयोध्या में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट तथा प्रयागराज में एयरपोर्ट पूर्णतया क्रियाशील है। देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी उत्तर प्रदेश इस वर्ष के अंत तक बनाने वाला है। राज्य सरकार लॉजिस्टिक के सबसे अच्छे सेंटर स्थापित करने वाली है’।

सीएम योगी की फाइल फोटो
सीएम योगी की फाइल फोटो

सीएम बोले – देश के पहले वॉटर वे को प्रयागराज तक बढ़ाने की है तैयारी

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने विजन को लोगों के समक्ष रखते हुए कहा कि – ‘वाराणसी से देश का पहला वॉटर-वे वाराणसी से हल्दिया के बीच प्रारम्भ हो चुका है। इस वॉटर-वे सेवा को प्रयागराज तक आगे बढ़ाने की तैयारी हो रही है। राज्य सरकार अयोध्या में भी इस सेवा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

…उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया को आध्यात्मिक दृष्टि से और आर्थिक रूप से समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दिया था। पहले उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से बहुत सशक्त था। जब देश स्वतंत्र हुआ था, तब देश की प्रति व्यक्ति आय से उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अधिक थी’।

सीएम योगी की फाइल फोटो
सीएम योगी की फाइल फोटो

‘यूपी के पोटेंशियल को पहचानकर कर उसपर काम किया तो खत्म हुआ आर्थिक संकट…’

इसी क्रम में काफी अहम बातें भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताईं। सीएम योगी ने कहा कि – ‘वर्ष 2016-17 तक आते-आते उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय देश की प्रति व्यक्ति आय की एक तिहाई से भी कम रह गई थी। विगत साढ़े सात वर्षों में प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी को दोगुने से अधिक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है।

..प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व विजनरी लीडरशिप के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश आज से साढ़े सात वर्ष पूर्व देश की सातवीं-आठवीं अर्थव्यवस्था के रूप में गिना जाता था। आज वही उत्तर प्रदेश देश की दूसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और नम्बर एक की अर्थव्यवस्था के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ रहा है।

आज उत्तर प्रदेश के सामने आर्थिक संकट नहीं है, क्योंकि हमने उत्तर प्रदेश के पोटेंशियल को पहचाना है और उसे प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते हुए आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है।

..यही कारण है कि वर्ष 2017 से पूर्व जिस उत्तर प्रदेश के सामने वेतन देने का संकट था, आज वही उत्तर प्रदेश देश में रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में अपने आपको स्थापित कर चुका है। बड़े से बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य उत्तर प्रदेश में संपन्न हो रहे हैं। प्रदेश में शासन की योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके को बिना भेदभाव के प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है’।

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...