Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: शराब कारोबारी से रंगदारी और फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शूटर समेत दो गिरफ्तार

Jamshedpur: शराब कारोबारी हरेराम सिंह से रंगदारी मांगने और घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य शूटर रवि महानंद उर्फ गोपला और षड्यंत्रकारी आकाश सिंह उर्फ लालू शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पूरी वारदात कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और दुबई में बैठे अपराधी प्रिंस खान के इशारे पर की गई थी।

Jamshedpur: सिटी एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 27 अक्टूबर की रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि फायरिंग करने वाला शूटर रवि महानंद सिदगोड़ा के बारीडीह K-2 एरिया के एक खाली क्वार्टर में छिपा हुआ है। रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने दबिश दी, लेकिन अंदर से अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवि महानंद घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ा गया। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से लोडेड पिस्टल, गोलियां, खोखा, शराब की बोतल और अन्य सामान बरामद किए हैं।

Jamshedpur: आकाश सिंह उर्फ लालू भी गिरफ्तार

28 अक्टूबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फायरिंग कांड का मुख्य षड्यंत्रकारी आकाश सिंह उर्फ लालू न्यू सीतारामडेरा स्लैग रोड में छिपा है। तुरंत छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आकाश सिंह ने बताया कि वह और उसका साथी दशरथ शुक्ला पहले हरेराम सिंह के व्यवसाय से जुड़े थे और उन्हें मासिक वेतन भी मिलता था। लेकिन बाद में जब शराब दुकान का ठेका किसी अन्य को मिला, तो दोनों ने बदला लेने के लिए रंगदारी की साजिश रची।

Jamshedpur: सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान से मिली थी मदद

आकाश ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा (जो जेल में बंद है) और प्रिंस खान (जो दुबई में है) के साथ मिलकर यह रंगदारी फायरिंग की योजना बनाई। इसमें रिया सिन्हा और बब्लू खान की भी भूमिका थी, जिन्होंने रांची से हथियार और गोलियां मंगवाने में मदद की।

Jamshedpur: पहले ही एक आरोपी जेल में

इससे पहले 23 अक्टूबर को पुलिस ने दशरथ शुक्ला को तीन पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लगातार हो रही कार्रवाई से गिरोह के मनोबल पर असर पड़ा है। पुलिस ने कहा है कि बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...