रंगदारी के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार, गैंगेस्टर प्रिंस खान के लिए करते हैं काम

धनबादः पिछले दिनों बैंक मोड़ इलाके में रंगदारी के लिए दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने फायरिंग मामले में 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधी में दो क्राइम के लिए मोटिवेट करने वाले भी है. पकड़े गए अपराधी सलूजा मोटर्स और घराना में फायरिंग मामले में शामिल थे. दो अपराधियों पर पहले से गंभीर मामले चल रहे हैं उसमें एक नन्हे खान हत्याकांड में वांछित है.

रंगदारी के लिए फोन-मेसेज आने पर पुलिस को संपर्क करने की अपील

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए अपराधी गैंगेस्टर प्रिंस खान के लिए काम करते हैं. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 पिस्टल, कारतूस, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है. इन 5 अपराधियों की गिरफ्तारी से फायरिंग समेत अन्य अपराध की घटनाओं में कमी आएगी. जल्द इनका नेक्सस पूरी तरह ध्वस्त होगा. एसएसपी ने लोगों से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को एक्सपोज करने के लिए रंगदारी के लिए फोन कॉल या मैसेज आने पर पुलिस को तुरंत सम्पर्क करने की अपील की.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...