Lawrence Bishnoi का शूटर सुक्खा पानीपत से गिरफ्तार, सलमान खान के फार्म हाउस की थी रेकी

डिजीटल डेस्क : Lawrence Bishnoi का शूटर सुक्खा पानीपत से गिरफ्तार, सलमान खान के फार्म हाउस की थी रेकी। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से ही अलर्ट मोड पर चल रही मुंबई पुलिस ने अब Lawrence Bishnoi के फैले शूटरों के जाल पर शिकंजा कसना शुरू किया है।

इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने Lawrence Bishnoi के खास शूटर सुक्खा को दबोचा है। बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हरियाणा के पानीपत में एक होटल से उसे गिरफ्तार किया गया है।

गुरूवार को पुलिस टीम उसे लेकर मुंबई पहुंच रही है और कोर्ट में पेश कर रिमांड में सौंपे जाने की मांग करेगी।

हुलिया बदल कर पानीपत में छिपा था शूटर सुक्खा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान के फार्म हाउस की रेकी करने वाले Lawrence Bishnoi के शूटर सुक्खा को पानीपत से काफी मशक्कत के बाद पकड़ा है। सुक्खा के खिलाफ नवी मुंबई में एफआईआर दर्ज है और वह उन आरोपियों में शामिल है, जिसने सलमान खान के नवी मुंबई के पनवेल स्थित फार्म हाउस की रेकी की थी।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शूटर सुक्खा ने सलमान के फार्म हाउस पर हमले की साजिश रची थी। वह उसी साजिश का मुख्य आरोपी है।

पहचान छिपाने के लिए सुक्खा ने दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए थे एवं बदले हुए हुलिया एवं नाम-पते पर ही पानीपत के होटल में ठहरा हुआ था। मुंबई पुलिस इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

लॉरेंस बिश्नोई का शूटर सुक्खा हुआ गिरफ्तार।
लॉरेंस बिश्नोई का शूटर सुक्खा हुआ गिरफ्तार।

Lawrence Bishnoi ने शूटर सुक्खा को सलमान की हत्या का दिया था जिम्मा

Lawrence Bishnoi के शूटर सुक्खा की यह गिरफ्तारी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि Lawrence Bishnoi ने सुक्खा को सलमान के घर पर गोलीबारी करने का काम सौंपा था।

इसके गिरोह के कुछ सदस्यों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्त में ले लिया तो पुलिस को चकमा देकर भागने में सुक्खा कामयाब रहा था। उसके बाद से ही उसकी तलाश जारी थी।

अब एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में Lawrence Bishnoi का नाम सामने आने पर फिर से पुलिस ने Lawrence Bishnoi के शूटरों की लिस्ट पर काम करना शुरू किया। उसी क्रम में मुंबई पुलिस की निगाहें खास शूटर सुक्खा पर टिकीं।

सलमान के फार्म हाउस की रेकी के मामले में पहले ही गिरफ्तार 5 आरोपियों से हुई पूछताछ में सुक्खा का नाम सामने आया था।

अभिनेता सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फाइल फोटो
अभिनेता सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की फाइल फोटो

Lawrence Bishnoi के शूटर सुक्खा की कुंडली खंगालने में जुटीं मुंबई और हरियाणा पुलिस की टीमें…

हरियाणा से अब गिरफ्तार किए गए शूटर सुक्खा का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मुंबई पुलिस की टीमें इस काम में हरियाणा की पुलिस टीमों का भी सहयोग ले रही है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, शूटर सुक्खा पानीपत के रेरकला गांव का रहने वाला है। सुक्खा ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए हैं। सुक्खा लगातार लोकेशन बदल रहा था।

आखिरकार उसकी लोकेशन मिलते ही पुलिस पानीपत पहुंची और होटल पर दबिश दी। इससे उसे पहचाने में कठिनाई हो रही थी। शूटर सुक्खा को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस बीते बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पानीपत पहुंची थी।

वहां मुबंई पुलिस ने पानीपत के सेक्टर 29 थाना पुलिस का सहयोग लिया और ज्वाइंट ऑपरेशन में अनाज मंडी कट स्थित अभिनंदन होटल से शूटर को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पानीपत के अभिनंदन होटल में साझा पुलिस टीम ने दबिश दी और 104 नंबर कमरे से शूटर सुक्खा को दबोचा।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...