Bokaro: छठ घाट के पास हड्डी मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bokaro: सेक्टर-12 एफ स्थित फील्ड से प्रतिबंधित मांस और हड्डी का टुकड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना उस जगह की है, जहां छठ पर्व को लेकर खुदाई कर अस्थायी छठ घाट तैयार किया जा रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर-12 पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के टुकड़े को हटाया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Bokaro: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी थाना में शिकायत

इस घटना को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। मनोज सिंह ने कहा, “जिसने भी यह काम किया है, उसकी निंदा करता हूं। यह समाज में तनाव फैलाने की साजिश है। पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।”

Bokaro: कुत्ते द्वारा लाकर फेंकने की आशंका

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हड्डियां किसी जानवर (कुत्ते) द्वारा लाकर फेंकी गई हों। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले। पुलिस की तत्परता से इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है। स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...