Advertisment

चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 10 बागी नेताओं को छह साल के पार्टी से निकाल दिया है। राजद के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राजद के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियां करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अधिकृत सूचना के आधार पर पार्टी के निम्नलिखित नेताओं/कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

DIARCH Group 22Scope News

RJD ने 10 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

1. फतेह बहादुर सिंह, विधायक डेहरी

2. सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, बिहार, नालंदा

3. मो. सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां बिहारशरीफ

4. मो. गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक कांटी

5. मो. रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक गोपालगंज

6. अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, बिहार पूर्णियां

7. विरेंद्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य सिंहेश्वर

8. ई. प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य मधेपुरा

9. जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य भोजपुर

10. राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य भोजपुर

Goal 7 22Scope News

RJD Party 2 22Scope News

यह भी पढ़े : Bihar Election 2025: राजद की बड़ी कार्रवाई, 27 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित , RJD Expels 27 Leaders Ahead of Bihar Assembly Election 2025

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...

Ramgarh Factory Blast: बरकाकाना में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की...

 रामगढ़ के बरकाकाना में मां छिनमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक कर्मी गंभीर...