Smart Meter Negative Balance पर लगा झटका: रांची में 7930 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट

रांची में स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस रखने वाले 7930 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन ऑटोमैटिक कट गया। विभाग ने बकायेदारों से तुरंत बिल भुगतान की अपील की।


Smart Meter Negative Balance : झारखंड की राजधानी रांची में बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस रखने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन अब ऑटोमैटिक रूप से कट रहा है। बुधवार को केवल रांची में ही 7930 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन डिस्कनेक्ट हुआ।


Key Highlights

  • नेगेटिव बैलेंस रखने वाले 7930 उपभोक्ताओं का बिजली कटा

  • रांची सेंट्रल में सबसे ज्यादा 1765 कनेक्शन हुए डिस्कनेक्ट

  • सभी अंचलों में ऑटोमैटिक कटे कनेक्शन, ऑनलाइन पेमेंट पर री-कनेक्ट

  • बकायेदार उपभोक्ता किश्तों में जमा कर सकते हैं बिल

  • बिजली विभाग ने मोबाइल नंबर अपडेट करने की अपील की


Smart Meter Negative Balance : बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार

  • रांची सेंट्रल में 1765,

  • कोकर में 1845,

  • डोरंडा में 1366,

  • रांची पश्चिमी में 956,

  • रांची पूर्वी में 763,

  • और न्यू कैपिटल में 1235 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया।

रांची एरिया बोर्ड के जीएम मनमोहन कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर सिस्टम में जैसे ही उपभोक्ता का बैलेंस नेगेटिव होता है, कनेक्शन अपने आप बंद हो जाता है। उपभोक्ता जब बकाया बिजली बिल का भुगतान कर देता है, तो मीटर स्वतः एक्टिवेट हो जाता है।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर ज्यादा बकाया है और एकमुश्त भुगतान संभव नहीं है, वे अपने क्षेत्र के विद्युत कार्यपालक अभियंता से संपर्क कर किश्तों में भुगतान की सुविधा ले सकते हैं।

Smart Meter Negative Balance

उपभोक्ता अपना बिजली बिल एटीपी काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।

जीएम ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाये बिल का भुगतान कर लें। स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस रहने पर अब कोई मैनुअल प्रक्रिया नहीं, बल्कि ऑटो डिस्कनेक्शन सिस्टम लागू है।

जिन उपभोक्ताओं को अपने बिजली बिल से संबंधित एसएमएस नहीं मिल रहे हैं, उन्हें मोबाइल नंबर अपडेट करने की सलाह दी गई है। इसके लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:

Smart Meter Negative Balance  संपर्क नंबर:

  • रांची सेंट्रल: 95080-21323

  • कोकर: 62013-82424

  • न्यू कैपिटल: 79708-02909

  • रांची पश्चिमी: 93412-18831

  • रांची पूर्वी: 92799-43544

  • डोरंडा: 89877-16413

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...