यूक्रेन से लौटी छात्रा से मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की मुलाकात, जाना वहां का हाल

गिरिडीह : यूक्रेन से लौटी छात्रा -केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी और जमुआ विधायक केदार हाजरा ने गिरिडीह जिला

के बरगंडा की रहने वाली छात्रा अमिषा कश्यप से मुलाकात की. अमिषा कश्यप यूक्रेन में मेडिकल

की पढाई कर रही थी. रूस तथा यूक्रेन के बीच छिड़ी लडाई के बाद पिछले 20 फरवरी को वापस आई है.

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छात्रा के घर जाकर मुलाकात की. उसका हाल चाल जाना. भारत सरकार द्वारा

वहां फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जाना. इस दौरान अमिषा

ने विस्तार से बताया कि किस तरह भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक छात्र को निकाल रही है.

वहीं विभिन्न माध्यमों से हर पल की जानकारी पीएम मोदी ले रहे है.

लोगों को यूक्रेन से पडोसी देशों में लाकर वहां से विशेष विमान से हिंदुस्तान ला रही है. छात्रा अमिषा

तथा उसके माता पिता ने इसके लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार की तारीफ की और आभार भी व्यक्त किया.

मुलाकात के अवसर पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री, सुभाष सिंहा, महामंत्री संदीप डंगाइच,

सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मीडिया प्रभारी मोतीलाल उपाध्याय, मंत्री नवीन सिंहा,

भाजपा नेता कामेश्वर पासवान, सुरेश मंडल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

रिपोर्ट: चांद

कोडरमा मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जतायी नाराजगी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img