टेरर फंडिंग के मामले में अग्रवाल बंधुओं की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवायी

Ranchi– एनआइए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में टेरर फंडिंग के आरोपी अग्रवाल बंधुओं विनीत अग्रवाल और अमित अग्रवाल की जमानत पर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान एनआइए ने दोनों की जमानत पर जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की है. जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. वहीं, इनके खिलाफ जारी वारंट को निरस्त करने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

अदालत 8 मार्च को अपना फैसला सुनाएगी. सुनवाई के दौरान विनीत अग्रवाल कोर्ट में हाजिर हुए थे. लेकिन अमित अग्रवाल की ओर से उपस्थिति से छूट देने की मांग को लेकर आवेदन दाखिल किया गया था. अदालत ने छूट देने से इन्कार कर दिया.

पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने इनकी गिरफ्तारी पर 30 दिनों तक रोक लगा दी थी और वारंट के खिलाफ निचली अदालत में याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने उक्त याचिका पर एक सप्ताह के अंदर सुनवाई करने को कहा था. इसको देखते हुए दोनों की ओर से एनआइए कोर्ट में जमानत के साथ-साथ वारंट को भी निरस्त करने की मांग की गई थी. अब 8 मार्च को अदालत अपना फैसला सुनायेगी.

रिपोर्ट- प्रोजेश

इसे भी पढ़े- मुंगेर को मिल सकता है मेडिकल कॉलेज की सौगात,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे औपचारिक घोषणा

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...