Advertisment

मुंगेर को मिल सकता है मेडिकल कॉलेज की सौगात,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे औपचारिक घोषणा

Munger– जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि मुंगेर को जल्दी ही एक मेडिकल कॉलेज का सौगात मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  इसकी घोषणा कर सकते हैं.

ललन सिंह ने दावा किया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है. इंजीनियरिंग और वानिकी कॉलेज के बाद अब मेडिकल कॉलेज खुलने से मुंगरे में विकास की रफ्तार बढ़ेगी, आर्थिक समृद्धि आएगी, प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि होगी. लोगों में खुशहाली आएगी.

ललन सिंह ने यह दावा भी किया कि अगले दो माह में मुंगेर में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी, ऋषि कुंड को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इस पर काम की शुरुआत हो जाएगी.

बता दें कि मुंगेर में काफी अर्से से मेडिकल कॉलेज की मांग हो रही थी, अब मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने इसकी अनौपचारिक घोषणा करते हुए मुंगेरवासियों को एक सौगात दिया है.  इसके साथ ही गंगा ब्रिज एप्रोच पथ पर दो मास्क लाइट लगाने की भी घोषणा की गयी है.  मुंगेर ब्लास्ट के बारे में पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि कानून अपना काम करेगा.

रिपोर्ट सिंह-अमृतेश सिन्हा

 

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...