लाखों का जेवरात उड़ाने वाले 4 चोर गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के गहने

लाखों का जेवरात उड़ाने वाले 4 चोर गिरफ्तार, बरामद हुए सोने-चांदी के गहने

कटिहार : जिले के के नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में बंद पड़े घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार चोरों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी खान, मोहम्मद मुशाहिद, शबाना खातून और सोनार सोहन कुमार शामिल हैं। नगर थाना क्षेत्र के शुभम जायसवाल के बंद पड़े घर में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर लिया था।

DIARCH Group 22Scope News

पुलिस की टेक्निकल टीम की जांच में हुआ खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद ली और आधुनिक तकनीक के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद छापेमारी कर चारों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार चोरों के पास से सोने और चांदी के कई कीमती आभूषण, आभूषण बनाने वाले औजार, गहने गलाने की मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी बरामद की गई है।

क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था गिरोह

पुलिस का मानना है कि ये गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और चोरी के बाद जेवरों को पिघलाकर नया रूप देकर बेच देता था। एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बारीकी से तकनीकी जांच कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़े : बेलघाट नट स्थान से पिता-पुत्र का शव बरामद, गोली मारकर की हत्या

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...