बंद घर में चोरी, सोने और चांदी के जेवरात लेकर भागे चोर

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी इंद्रलोक नगर में 23 जुलाई यानी मंगलवार को एक मकान में चोरी की वारदात की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि सेकंड फ्लोर पर अनुराधा कुमारी रहती हैं। मंगलवार की सुबह 11 बजे अपने फ्लैट को बंद कर मार्केट गई। दोपहर दो बजे के करीब वापस लौटी तो दरवाजा टूटा हुआ पाया। घर के अंदर प्रवेश की और देखी तो गोदरेज का अलमीरा का लॉकर टूटा हुआ है। अलमीरा में रखे हुए सोने और चांदी के जेवरात की चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 10 से 12 लाख रुपए है। चोर ने सभी कीमती गहने चोरी करके भाग गए।

अनुराधा कुमारी ने पटना बाईपास थाना में लिखित रूप से आवेदन मंगलवार को दे दिया है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी महिला के आवेदन को रजिस्टर्ड कर पटना सिटी पुलिस अभी तक नहीं दी है। अनुराधा कुमारी ने बताया कि पुलिस को लिखित आवेदन दिए थे जिसके बाद जांच करने के लिए पुलिस आई थी। 24 घंटे बीत गए हैं। पीड़िता ने कहा कि मेरे घर ना ही एफएसएल की टीम और ना ही डॉग स्क्वायड की टीम जांच करने के लिए आई है। क्रिमिनल का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार दो अपराधी नकाबपोश लगाए हुए भागते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : नए आपराधिक कानून को लेकर पटना के ग्रामीण व सिटी SP ने दी जानकारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...