सिवान में गरजे योगी, बोले- भारी वर्षा के बावजूद जनता का जनसैलाब अडिग, निष्ठा और जनभावना की गहराई को दर्शाता है

सिवान में गरजे योगी, बोले- भारी वर्षा के बावजूद जनता का जनसैलाब अडिग, निष्ठा और जनभावना की गहराई को दर्शाता है

सिवान : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सिवान पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। लगातार हो रही बारिश के बीच भी विशाल भीड़ उमड़ी रही, जिसे देखकर योगी ने शुरुआत में ही जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से निकलते समय कुछ लोगों ने कहा कि बारिश के कारण भीड़ कम होगी, लेकिन मैंने जवाब दिया था कि सिवान है, मेरे पहुंचने से पहले ही 50 हजार लोग पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर यह विश्वास और मजबूत हो गया कि सिवान की जनता माफिया और भ्रष्टाचार को कभी वापस नहीं आने देगी।

DIARCH Group 22Scope News

योगी ने इशारे में RJD पर किया हमला

करीब 30 मिनट तक चले भाषण में योगी ने विपक्ष पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में कुल आठ बार राजद, नौ बार कांग्रेस और तीन बार इंडी गठबंधन का उल्लेख किया। खास बात यह रही कि उन्होंने सिवान की राजनीति से जुड़े शहाबुद्दीन और ओसामा का नाम एक बार भी नहीं लिया, बल्कि ‘खानदानी माफिया’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए निशाना साधा।

G4k9 tGa8AA a3w 22Scope News

G4k9 wha8AA AK0 1 22Scope News

योगी बोले- रघुनाथपुर में माफिया राज वापस नहीं आएगा

योगी आदित्यनाथ ने रघुनाथपुर की बीते दिनों हुई सभा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी खानदानी माफिया कब्जा करना चाहते थे। लेकिन वहां की जनता ने यह भरोसा दिला दिया कि रघुनाथपुर में माफिया राज अब वापस नहीं आ पाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में बुलडोजर ने माफियाओं को ‘जहन्नुम’ का रास्ता दिखा दिया और बताया कि अपराधियों की संपत्तियां जब्त कर गरीबों के लिए घर बनवाए जा रहे हैं।

G4k9 x2bIAAM9dh 22Scope News

सत्ता की लड़ाई नहीं बल्कि अस्मिता और विकास की लड़ाई है – CM योगी

उन्होंने बिहार की सुशासन सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि 20 वर्षों में बिहार ने अपनी पहचान मजबूत की है। साथ ही विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि ये लड़ाई केवल सत्ता की नहीं, बल्कि अस्मिता और विकास की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद के शासनकाल में बिहार को अपराध और अपहरण की पहचान मिली। नौकरी के बदले जमीन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में युवाओं को नौकरी तो नहीं मिलेगा उसके बदले भले नौकरी के नाम पर भूमि पर कब्जा कर लिया जाएगा।

G4k9 xkbEAAIW0z 22Scope News

राम मंदिर के बहाने कांग्रेस पर किया हमला

भाषण के दौरान योगी ने कई बार भगवान राम का उल्लेख किया और अयोध्या के साथ सीतामढ़ी के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने रामलला का भव्य मंदिर बनवाकर वादा पूरा किया। साथ ही राम-जानकी पथ और सीतामढ़ी में सीता मंदिर निर्माण को भी बड़ी उपलब्धि बताया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस को भगवान राम और कृष्ण की विरासत पर गर्व नहीं है।

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन किया

सिवान की धरती का उल्लेख करते हुए उन्होंने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को नमन किया। साथ ही सरदार पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा इन महान शख्सियतों का अपमान किया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रसंग का हवाला देते हुए बताया कि कैसे नेहरू ने राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे डटे रहे और मंदिर में पहुंचे।

दंगाईयों को दी चेतावनी बोले- दंगा करोगे तो…

सीएम योगी ने कहा कि एनडीए बोलता कम और काम ज्यादा करता है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। दंगाइयों को पहले ही चेतावनी दे दी जाती है कि दंगा करोगे तो खुद तो जहन्नुम में जाओगे, भीख भी नहीं मिलेगी।

विकसित बिहार के लिए BJP-NDA की सरकार जरूरी

सभा के अंत में योगी ने कहा कि सिवान की जनता बारिश में भी जिस तरह डटी रही है। उससे साफ है कि जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है। उन्होंने कहा कि बिहार विकसित होगा तो भारत विकसित होगा और इसके लिए भाजपा-एनडीए की सरकार जरूरी है।

यह भी पढ़े : Breaking News : बिहार एनडीए का घोषणापत्र जारी, जानिए 25 महत्वपूर्ण घोषणा पत्र की खास बातें

रवि कुमार गुप्ता

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...