सुप्रिया का PM मोदी पर हमला, बोली- ‘चुनाव आते ही पाकिस्तान की याद’

गयाजी : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को गयाजी शहर स्थित कांग्रेस के चुनावी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी को पाकिस्तान की याद केवल चुनाव के समय ही आती है। सुप्रिया ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी कि वे बिहार की चुनावी सभाओं में अपने कामों की उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगें, न कि भावनात्मक मुद्दों पर।

goal 22Scope News

ट्रंप ने 61 बार कहा- सीजफायर, पर पीएम मोदी खामोश – सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस प्रवक्ता ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रंप अब तक 61 बार सीजफायर की बात कर चुके हैं, लेकिन पीएम मोदी ने कभी यह नहीं कहा कि सीजफायर करवाने में ट्रंप का कोई हाथ नहीं है। श्रीनेत ने बिहार सरकार और केंद्र पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक तरफ उद्योग लगाने के नाम पर यह कहा जाता है कि बिहार में जमीन नहीं है। वहीं अडानी को सिर्फ एक रुपए में एक हजार एकड़ जमीन दे दी जाती है। उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार को ‘शून्य रिपोर्ट कार्ड’ वाली सरकार बताया।

यह भी देखें :

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- बिहार के लोग आज भी पलायन को मजबूर

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अगर डबल इंजन सरकार ने सच में बिहार का विकास किया होता, तो त्योहारों के मौसम में बिहारियों को महानगरों से जानवरों की तरह भीड़ भरी ट्रेनों में लौटने की नौबत नहीं आती। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि एक समय बिहार देश में चीनी उत्पादन में 27 फीसदी योगदान देता था, जो अब घटकर मात्र दो फीसदी रह गया है।

यह भी पढ़े : एनडीए की घोषणा पत्र को कांग्रेस ने कसा तंज, बोले- घोषणा पत्र नहीं रिपोर्ट कार्ड पेश करने की जरूरत

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...