Breaking : मोकामा की घटना को लेकर चुनाव आयोग शख्त, नप गए SDM चंदन

मोकामा : मोकामा की घटना को लेकर चुनाव आयोग शख्त हो गया है। शनिवार की शाम बाढ़ के एसडीएम चंदन कुमार को हटा दिया गया है। इनकी जगह पर 2022 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आशीष कुमार को भेजा गया है। इसी तरह बाढ़ के एसडीपीओ-1 राकेश कुमार को भी हटा दिया है। इनकी जगह सीआईडी के डीएसपी आनंद कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी कार्रवाई चुनाव आयोग ने बाढ़ के एसडीपीओ-2 अभिषेक सिंह के ऊपर की है। इन्हें सस्पेंड कर दिया है। इनकी जगह पर एटीएस में तैनात डीएसपी आयुष श्रीवास्तव को एसडीपीओ-2 बनाया गया है। जबकि सुबह में घोसवरी और भदौर के थानेदार को सस्पेंड किया गया था।

DIARCH Group 22Scope News

अब चुनाव आयोग ने मोकामा के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से कुछ दिन पहले मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्षी महागठबंधन के नेताओं ने इस हत्याकांड को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए थे। अब चुनाव आयोग ने मोकामा के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने बाढ़ और मोकामा के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तबादला करने के साथ ही एक अन्य अधिकारी को निलंबित भी कर दिया है।

चुनाव आयोग ने DGP से कल दोपहर 12 बजे तक केस में अबतक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है

मोकामा के अधिकारियों पर एक्शन लेने के साथ ही चुनाव आयोग ने दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बिहार के डीजीपी विनय कुमार से रविवार दोपहर 12 बजे तक केस में अबतक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कि आज ही विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस हत्याकांड को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने विधायक और मोकामा सीट से जदयू प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह के खिलाफ एक्शन न होने को लेकर भी नाराजगी जतायी थी। मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर पटना एसएसपी कार्तिकेय एस शर्मा ने कहा कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। दो थानेदारों को सस्पेंड किया गया है।

यह भी पढ़े : दुलारचंद हत्याकांड का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, हो गया खुलासा, अब तक कुल 3 मामले दर्ज

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...

SBI Officer Recruitment: SBI में 12,000 तक नौकरियों का मौका, Clerk...

SBI चालू वित्त वर्ष में 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगा। Clerk और Officer स्तर पर नियुक्तियां होंगी। बैंक 200 से 250 नई...

South Railway Apprentice Recruitment: South Railway में 4,471 पदों पर Apprentice...

 दक्षिण रेलवे ने Apprentice के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार...