Bihar Election 2025: नाव से अचानक तालाब में कूदे राहुल गांधी, फिर पकड़ने लगे मछली

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस बची बेगूसराय में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी खुद तालाब में उतर गए और स्थानीय मछुआरों के साथ पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने लगे।

Bihar Election 2025: ग्रामीणों में दिखा उत्साह

राहुल गांधी को लेकर सुबह से तैयारियां चल रही थीं और जैसे ही राहुल गांधी पहुंचे, ग्रामीणों ने पारंपरिक स्वागत किया। राहुल गांधी ने बिना किसी हिचकिचाहट के तालाब में उतरकर जाल डाला और मछुआरों के साथ मछली पकड़ी। ग्रामीणों ने कहा, “ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। कोई बड़ा नेता इस तरह हमारी परंपरा को अपनाए, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी और कन्हैया कुमार भी रहे साथ

इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे। तीनों नेताओं ने ग्रामीणों से बातचीत की और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लिया। मुकेश सहनी ने कहा, “यह बिहार की मिट्टी से जुड़ने का संदेश है।”

Bihar Election 2025: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राहुल गांधी का तालाब में उतरने वाला वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “राहुल गांधी सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनता से जुड़ने का काम कर रहे हैं।”

Bihar Election 2025: दो चरणों में मतदान

इस बार विधानसभा का चुनाव (Bihar Election 2025) दो चरणों में संपन्न होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हागा। इसका नतीजा 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...

 Bihar Government:बिहार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान शुरू, 30 नवंबर...

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान शुरू किया। 30 नवंबर तक पंचायत स्तर पर लंबित छोटे विकास कार्य पूरे...